Sunday, January 17, 2010

ना आसमान की ऊंचाई से ना सागर की गहराई से.
बन्दा डरता है तो बस CD की खिचाई से .
ये लड़की जब खिचाई करने पे आती है तो अच्छे अच्छो को लम्बा कर देती है.

और गुस्सा तो भैया........
दिल्ली की शान है, गुस्से की दूकान है.
आते जाते डांट लगाना इनका यही काम है.

और मजे की बात ये कि ये किसी भी बात पे गुस्सा हो सकती है.
आज खाना क्यूँ नहीं खा रहे हो?
उसका मजाक क्यूँ उड़ा रहे हो?
तुम काम क्यूँ नहीं करते?
तुम रात में क्यूँ हो जगते?

यार इतनी डांट तो मम्मी भी नहीं लगाती. ऐसे ही थोड़े हम इन्हें CD बुलाते हैं.
वैसे मुझे बड़ा अच्छा लगता है जब कोई इतने प्यार से डांटे.

आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि ये प्राणी intelligent प्रजाति की है.
कभी brain weight to body weight तो नापा नहीं पर फिर भी इतना तो दावे के साथ कह सकता हूँ कि अगर इसका दिमाग निकाल दे तो वेट आधा तो हो ही जायेगा.

आगे की जानकारी के लिए किसी से संपर्क ना करे.
आज के समाचार यही समाप्त होते है, धन्यवाद.

No comments:

Post a Comment